कवर्धाखास खबरखेलछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लालोहाराशिक्षा

हॉकी के मैदान से खेल शिक्षक तक का सफर तय कर रहे शैलेंद्र वर्मा

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित मां कर्मा नगर, वार्ड नंबर 2 निवासी शैलेंद्र वर्मा हॉकी के प्रति अपने जुनून और मेहनत से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उनके पिता श्री दीपचंद वर्मा हैं। शैलेंद्र वर्तमान में कॉलेज में पीजीडीसीए की पढ़ाई करने के साथ-साथ अशोका पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैलेंद्र वर्मा ने स्वामी करपात्री जी हॉकी स्टेडियम, कवर्धा में लगभग सात वर्षों तक नियमित रूप से हॉकी का अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने खेल के प्रति अनुशासन, मेहनत और समर्पण को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। उनके हॉकी कोच श्री अविनाश चौहान हैं, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने खेल की बारीकियां सीखीं।

 

आज शैलेंद्र पढ़ाई और खेल शिक्षक की जिम्मेदारी निभाते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देता है कि निरंतर अभ्यास, मेहनत और सही मार्गदर्शन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।

You cannot copy content of this page