
कवर्धा जिले के मां कर्मा नगर, वार्ड नंबर 2 निवासी करण वर्मा का चयन छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडीला बुल्स टीम के लिए हुआ है। करण वर्मा के पिता श्री दीपचंद वर्मा हैं। करण वर्तमान में कॉलेज में बी.ए. प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।

करण पिछले लगभग चार वर्षों से स्वामी करपात्री जी हॉकी स्टेडियम, कवर्धा में नियमित रूप से हॉकी का अभ्यास कर रहे हैं। उनके कोच श्री अविनाश चौहान के मार्गदर्शन में उन्होंने खेल की बारीकियां सीखीं और अपनी प्रतिभा को निखारा।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में चयन होने से करण वर्मा और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से कबीरधाम जिले के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। यह चयन जिले के उभरते हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


