कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

जनता की मूलभूत सुविधाओं की राशि मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन….

कबीरधाम कवर्धा – जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की लंबित राशि की मांग को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर महोदय एवं जिला पंचायत सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से जिले की समस्त जनपद पंचायतों से संबंधित तीन प्रमुख बिंदुओं पर मांग रखी गई।इसमें जनता की मूलभूत अधोसंरचना से जुड़ी सुविधाएं—सीसी रोड निर्माण, स्वच्छता के अंतर्गत नाली निर्माण,पेयजल हेतु नल-जल योजना,साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य एवं बिजली से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक राशि की मांग शामिल है।

जनपद सदस्यों को मिलने वाली 15वें वित्त आयोग की राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की गई।साथ ही जनपद विकास निधि की 60% बचत राशि प्रदान करने तथा गौण खनिज मद की राशि प्रत्येक जनपद सदस्य को समान रूप से वितरित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

 

जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक–03 के प्रतिनिधि वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि—“भाजपा सरकार बनने के बाद से हर वर्ग इनकी जनविरोधी नीतियों का शिकार है,बीजेपी की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर साफ दिखाई देता है। जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली 15वें वित्त,जनपद विकास निधि एवं गौण खनिज की राशि,जो पहले समय पर मिल जाया करती थी,आज पूरी तरह से अवरुद्ध है। यह स्थिति क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी की कार्यप्रणाली को उजागर करती है।चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी बातें की गईं,लेकिन सत्ता में आते ही जनता की आवाज को अनसुना किया जा रहा है।भाजपा की सरकार में किसान,महिला,युवा,गरीब,मजदूर एवं जनप्रतिनिधि—हर वर्ग स्वयं को ठगा हुआ और उपेक्षित महसूस कर रहा है।

 

 

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य तारिणी भीषम पांडे,गजराज टेकाम,पवन चंद्रवंशी,नेमीचंद पटेल, श्याम मरकाम,नेकलाल मरावी,बिहारी पटेल जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page