कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

सारंगपुरकला स्कूल की छात्रा पूनम साहू का मॉडल जोन स्तर के लिए चयनित, विद्यालय में खुशी का माहौल

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला की छात्रा कुमारी पूनम साहू ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर आधारित उनके विज्ञान मॉडल का चयन जोन स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय स्तर से चयनित विज्ञान नाटिका एवं दो विज्ञान मॉडल विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। इसके बाद जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में पूनम साहू द्वारा प्रस्तुत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य आधारित मॉडल ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और इसे आगामी जोन स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

 

इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने पूनम साहू को बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शक व्याख्याता रविकांत तितरमारे, एच.एल. भास्कर, शिक्षिका विमला महोबिया सहित सभी विज्ञान शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही अगले स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्राम पटेल भागीरथी चंद्रवंशी ने कहा कि विद्यालय के गुरुजन जिस भी कार्य को पूरी लगन और समर्पण के साथ शुरू करते हैं, उसमें सफलता अवश्य मिलती है। विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत ऐसे गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन है।

 

पूनम साहू की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रेरणादायक उदाहरण है।

You cannot copy content of this page