कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवाजरा हटकेन्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

लोहारा महाविद्यालय में भाजयुमो ने किया युवा संवाद, लोकतंत्र और राष्ट्रहित पर विद्यार्थियों से की चर्चा

कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संचालित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान” के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय लोहारा में युवा संवाद एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र, राष्ट्रहित एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देशानुसार तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मनीराम साहू ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास, वर्ष 1975 के आपातकाल, नागरिक अधिकारों, प्रेस की स्वतंत्रता तथा बैलेट पेपर से ईवीएम एवं वीवीपैट तक चुनावी व्यवस्था में आए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने नई पीढ़ी (Gen Z) से सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की सत्यता परखने, लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ संवैधानिक एवं सामाजिक कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर्यटन वर्मा ने की। इस अवसर पर कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष योगेश साहू, लोहारा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाली, सौरभ श्रीवास्तव एवं सुधांशु मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप सोनकर सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता और सकारात्मक नेतृत्व की भावना विकसित करना रहा।

You cannot copy content of this page