कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

“वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहद कवर्धा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने जमा किया 7100 हस्ताक्षर फॉर्म

कवर्धा में कांग्रेस की धड़कन आज फिर से तेज़ हुई है, क्योंकि अशोक सिंह जी ने संगठन को नई ऊर्जा और जनसमर्थन से जोड़ा है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान के तहत 7100 से अधिक हस्ताक्षर एकत्र कर उन्होंने न केवल जनता की आवाज़ को बुलंद किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि जब नेतृत्व ईमानदार और जनसरोकार से जुड़ा हो, तो कवर्धा जैसी धरती अपने आप कांग्रेस की ताकत बन जाती है।

इस अभियान की प्रेरणा और दिशा देने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी का मार्गदर्शन ही वह शक्ति है, जिसने कार्यकर्ताओं में नया जोश और जनआंदोलन की भावना जगाई है। दीपक बैज जी के नेतृत्व और अशोक सिंह जी के समर्पण ने मिलकर कवर्धा में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। आज अशोक सिंह जी पूरे कवर्धा की उम्मीद हैं, और कांग्रेस की मज़बूत रीढ़ भी।

You cannot copy content of this page