कवर्धाखेलछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

जोहार प्रीमियर लीग बोड़ला का भव्य फाइनल संपन्न, सीजी कलेक्शन बनी चैंपियन

बोड़ला। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित जोहार प्रीमियर लीग का भव्य फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। फाइनल मैच सीजी कलेक्शन और आरएस सुपर किंग के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजी कलेक्शन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 112 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी आरएस सुपर किंग की टीम ने लक्ष्य हासिल करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सीजी कलेक्शन की सटीक गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के आगे वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और उपविजेता रही। इस तरह सीजी कलेक्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 1,11,111 रुपये आयोजन समिति द्वारा प्रदान किया गया, जबकि द्वितीय पुरस्कार 55,555 रुपये युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी के विशेष सहयोग से दिया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह ठाकुर ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला अध्यक्ष छबीलाल वर्मा एवं युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी शामिल हुए।

इसके अलावा लोहरा कांग्रेस अध्यक्ष सौखी साहू, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ साहू संघ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चोवाराम साहू, जुबी खान, भगवान पटेल, चेतन वर्मा, युवा नेता प्रवीण वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नवीन जायसवाल ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और संघर्ष की सीख देता है। वहीं अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल समाज में भाईचारा और खेल भावना को मजबूत करते हैं। तुकाराम चंद्रवंशी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को सहयोग देने की बात कही।

टूर्नामेंट में कुल 13 टीमों ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सभी मैच “108 Live” चैनल के माध्यम से यूट्यूब पर लाइव प्रसारित किए गए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों—सुमित वर्मा, अजीत साहू, महेश वर्मा, अमित वर्मा, डॉ. मेश साहू, मोहित पटेल, अनिल साहू, सोनू मीरी, आकाश कोसले, लोकेश वर्मा, मनोज वर्मा, नीलू विश्वकर्मा, अमन वर्मा, संजू वर्मा, पूजा फ्लेक्स सहित अन्य साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध कमेंटेटर नीतेश छाबड़ा को भी उनकी शानदार कमेंट्री के लिए सम्मानित किया गया।

उत्साह, खेल भावना और रोमांच से भरपूर इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में क्रिकेट के प्रति नया जोश और ऊर्जा का संचार

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page