कवर्धाखेलछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत पर आधारित नाटक का मंचन

कबीरधाम। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला, विकासखंड बोड़ला में “विकसित भारत” की थीम पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर 2026 को ग्राम सारंगपुरकला के अटल चौक में किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष एवं नमो सेवा गाथा के जिला नोडल अधिकारी जयराम साहू तथा सारंगपुरकला के लिए नियुक्त प्रभारी एवं सरपंच राजेश चंद्रवंशी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी शेखर राजपूत, व्याख्याता राकेश चंद्रवंशी, बीआरपी गायत्री साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष राजेंद्र यादव, ग्राम पटेल भागीरथी चंद्रवंशी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी शेखर राजपूत ने कहा कि सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश पर आधारित इस नाटक के माध्यम से लोगों को अपने कार्यों को विधि-सम्मत तरीके से करने और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को गति दी जा सकती है।

नाटक के निर्माण में कु. पूनम साहू और व्याख्याता रविकांत तितरमारे का योगदान रहा, जबकि कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राजूराम चंद्रवंशी ने संभाली। मंच संचालन व्याख्याता हीरालाल भास्कर

You cannot copy content of this page