
– सांसद संतोष पांडेय बोले- क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता।
– सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का जताया आभार।
कवर्धा- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय की अनुशंसा व प्रयास से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में कुल 48 सड़कों की स्वीकृति मिली है। इसमें विकासखंड पंडरिया के 25, बोड़ला के 16, सहसपुर लोहारा के 6 व कवर्धा के 1 सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है।
सांसद संतोष पांडेय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। लोकसभा में भी प्रमुखता के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा चुके हैं। सांसद संतोष पांडेय ने जिले के अनेक आवश्यक स्थानों में सड़क निर्माण को लेकर प्रयासरत थे। उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान को पत्र लिखकर जिले के विभिन्न स्थानों में सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी। साथ ही लोकसभा में शून्य काल के माध्यम से भी केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था। इसके फलस्वरूप केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में 48 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 115.02 करोड़ रूपए है। जो 48 बसावटों को सड़क संपर्कता प्रदान करेगी। उक्त सड़कों के निर्माण हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा। राहगीरों को सुविधा मिलेगी। 
विकासखंड पंडरिया के भटरूसे से पथर्री कंझेटी, बोहिल मार्ग से झूमर, सोमनापुर से मोतेसरा, देवसरा मार्ग से पंडरीपथरा, छिंदीडीह से टिकराटोला, जकना मार्ग से धोबे, केसमर्दा मार्ग से गाड़ासरई, दमगढ़ से लुढ़ुटोला, दमगढ़ मुख्य मार्ग लुढ़ुटोला से चारभाठा, बांगर मार्ग से एरुंगटोला, बिरहुलडीह से करालु, दीवानपटपर से चिखलापानी, बांगर मार्ग से धारटोला, महीडबरा से नवापारा, बोहिल से फिफलीपानी, भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला बदनाटोला, कांदावानी से डेंगूरजाम-अमनिया, बिरहुलडीह से लिफडी, बदना मार्ग से कारीढाप, दमगढ़ से महुआपानी, अमनिया बरटोला मार्ग से ढोलढोली-डोकरीघटिया, बांगर मुख्य मार्ग से कोटनापानी(टोलापारा), भैंसाडबरी से भंडराटोला, भेंड्रागढ़ से भेंड्रागढ़ बैगापारा, डालामौहा से पीपलाकछार तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है।
विकासखंड सहसपुर लोहारा के पेंड्रा से पावले, पैलपार से गोरखपुर खुर्द, सूरजपुरा से कुम्हारी, कुटकीपारा से सिंघरापारा, सारी से रेलई, छोटूपारा से बेलहरी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार विकासखंड बोड़ला के मुडघुसरी मुख्य मार्ग से कोमो(बिजेधाप), मुख्य मार्ग से जैताटोला-चाटा, छूहीनारा से आमानारा, खुमान से बंदूकुंडा, मुख्य मार्ग से माराडबरा(बैगा बस्ती), नंदनी से नंदनी पारा, दलदली मुख्य मार्ग से बरघाट, सहसपुर लोहारा रेंगाखार मार्ग से तेंदूटोला, मुड़घुसरी जंगल से बंजारिहा बैगाटोला, छुही से आमाकोन्हा(राली), धुमाछापर से औराघोघरा, बोड़ला कोडार मार्ग से भाठाखार(बैगाटोला), बरेंडा से कोसाटोला, तरेगांव चरणतीरथ मार्ग से जुनपानी, लरबक्की मार्ग से थारपथरा, भोरमदेव मार्ग से थंवरझोल तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। वहीं विकासखंड कवर्धा के मुख्य मार्ग से बीजाझोरी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। सांसद संतोष पांडेय ने उक्त सड़कों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


