कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवापंडरियापांडातराईराजनीति

डड़सेना कलार समाज द्वारा भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न

विकासखंड पंडरिया क्षेत्र के ग्राम घोघरा कला में डड़सेना कलार समाज द्वारा वर्ष 1971 में निर्मित शिव मंदिर में सावन माह के तृतीय सोमवार, 17 अगस्त को एक दिवसीय रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान लेखराम जायसवाल एवं श्रीमती रोशनी जायसवाल रहे।

 

कार्यक्रम में डड़सेना कलार समाज के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल, पंडरिया सभापति एवं भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री थानेश्वर जायसवाल, बोड़ला पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, बोड़ला परिक्षेत्र अध्यक्ष डॉ. बरसाती जायसवाल, पंडरिया परिक्षेत्र अध्यक्ष बृजनंदन जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, गुलाब जायसवाल, डॉक्टर विष्णु जायसवाल सहित जिला एवं परिक्षेत्र पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिव मंदिर विकास समिति के सदस्य, समाज के वरिष्ठजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

 

रुद्राभिषेक के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने सामाजिक एकता, समाज के विकास में युवाओं की सहभागिता तथा शिव मंदिर के विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने समाज को संगठित होकर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

 

शिव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष ठाकुर राम जायसवाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है और सावन माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर विकास समिति द्वारा घोघरा कला में प्रतिवर्ष सावन माह के तृतीय सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

 

कार्यक्रम में डड़सेना कलार समाज के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन शिव मंदिर विकास समिति के उपाध्यक्ष अवधराम जायसवाल ने किया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, शिव मंदिर विकास समिति, सामाजिक बंधुओं, मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page