कवर्धा(अभिषेक वर्मा): देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस कड़ी में दामापुर बाजार में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ग्रामवासी द्वारा रथ यात्रा कार्यक्रम रखा गया था इसी में शामिल हुए नरेश साहू व श्रद्धालुओ के साथ साथ नरेश साहू ने भी भगवान जगन्नाथ के रथ खीचा व विधि विधान से पूजा अर्चना कर और प्रसाद ग्रहण किया नरेश साहू ने ग्राम वासियों को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाए भी दी सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ने कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ की जितनी कृपा ओडिशा पर रही है, उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो श्री साहू ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है। उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें। रथ यात्रा के लिए भारत में ओडिशा राज्य को जाना जाता है। ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के नाते छत्तीसगढ़ में भी इसका काफी बड़ा प्रभाव है। इस अवसर में शामिल रहे मुख्य रूप से नरेश साहू सांसद प्रतिनिधि एवं संगठन मंत्री प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ साथ में मंडल अध्यक्ष जय जय राम साहू संरक्षक व संगठन मंत्री गोवर्धन साहू मंडल सचिव ललित साहू पूर्व तहसील उपाध्यक्ष दसरू राम साहू तुलसी साहू मंडल के इकाई अध्यक्ष गण युवा साहू संघ से कामेश साहू परमानंद साहू संतोष साहू शिवकुमार साहू रामनाथ साहू एवं बहुत से संख्या में भक्तगण एवं सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य लोग व ग्राम वासी शामिल हुए।