
कबीरधाम। माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के आह्वान पर ‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ के उपलक्ष्य में कबीरधाम जिले के सरोदा मध्यम जलाशय में 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरोदा जलाशय दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर स्थानीय पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों की सहभागिता रही।


