खेलछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

ग्राम बैहरसरी में 24 घंटे का श्री सीताराम संकीर्तन एवं रामधुनी, भक्तिमय हुआ माहौल

बैहरसरी। ग्राम बैहरसरी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ 24 घंटे के श्री सीताराम संकीर्तन एवं रामधुनी का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री सीताराम का संकीर्तन एवं रामधुनी कर रहे हैं।

रामधुनी में श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ ‘सीताराम-सीताराम’ का जाप करते हुए भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। गांव में लगातार हो रहे संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

आयोजन में आसपास के गांवों की भजन मंडलियां एवं श्रद्धालु भी शामिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, एकता और धार्मिक भावना मजबूत होती है।

24 घंटे तक चलने वाले इस श्री सीताराम संकीर्तन एवं रामधुनी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिल रही है।

You cannot copy content of this page