
रायपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी बाजपाई की पुण्यतिथि आज अवंती विहार स्थित अटल चौक में मनाई गई, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा की अटल बिहारी बाजपाई ने कभी सत्ता की चिंता नहीं की, उन्होंने हमेशा सिद्धांत की राजनीति की और श्री बाजपाई विश्व के अकेले ऐसे नेता थे जिन्हे अजातशत्रु कहा जाता था । वही पूर्व सांसद सुनील सोनी ने कहा की अटल जी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे लेकिन सभी राजनीतिक दल के नेताओ से उनका विशेष स्नेह एवं लगाव था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा की आज हम लोग अपने नाम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का नाम लिख रहे है तो ये श्री बाजपाई की देन है। रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया की अटल जी ने परमाणु परीक्षण के माध्यम से पूरे विश्व को ये संदेश दिया की भारत कही से भी कमजोर राष्ट्र नही है। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री किशोर महानंद,जिला महामंत्री सत्यम दुआ, अंजय शुक्ला, उमेश घोरमोड़े, अमरजीत चावला, अकबर अली ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन पार्षद श्रीमती सीमा संतोष साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद बिंदु महेश्वरी, राजकुमार राठी,खेम सेन,मित्रसेन धिमान, गोपी साहू,जगदीश आहूजा, कमलेश शर्मा, सुनील कुकरेजा, अनूप केलकर, रविंद्र सिंह,संतोष साहू,जितेंद्र नाग, किशोर नायक, जयराम कुकरेजा, विकास मिश्रा, मनीष पंजवानी, मनोज खुडीया,सोनू सलूजा, रामलाल साहू, हेमलाल भारती, अखिल चटर्जी,रमेश ठक्कर, दलविंदर सिंह बेदी, रजनी सेंडे, विकास मिश्रा,अजय पाणिकर, लक्ष्मण चौहान सहित सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


