कवर्धा: जिले में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (C.H.O.) का वार्षिक सम्मेलन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष रविंद्र तिवारी की अध्यक्षता में एवं जिला अध्यक्ष अशोक डहरिया, महासचिव महेन्द्र चंद्रवंशी, सूचना प्रभारी अमित कौशिक, विकास राठौर व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मोनी जायसवाल को उपाध्यक्ष, टीकाराम चंद्रवंशी को सचिव,जिला सलाहकार खुंमचंद कोसे, रोशनी सिलाटा व चंद्रप्रकाश को मीडिया प्रभारी, तथा चार ब्लॉक अध्यक्षों जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा मुस्कान गेंद्रे, ब्लॉक अध्यक्ष बोडला अंजिता मरकाम,ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया भाविका चंद्रवंशी,ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर लोहारा तन्मय साहू की घोषणा की गई एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में C.H.O. की लंबित समस्याएं जैसे – वेतन भुगतान में देरी, अतिरिक्त कार्य का दबाव, कार्य परिस्थितियाँ आदि विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। समाधान के लिए जिला व राज्य स्तर पर पहल का आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मोनी जायसवाल ने किया। जिला अध्यक्ष छवि कुमार साहू ने सभी अधिकारियों और सदस्यों का आभार प्रकट किया।










