कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

दशरंगपुर ग्राम सभा: विकास, कर व्यवस्था, पेयजल और नशा मुक्ति पर अहम फैसले

दशरंगपुर/कबीरधाम।

ग्राम पंचायत दशरंगपुर (पुतकी कला) में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ग्राम सभा में युवाओं ने नेतृत्व संभालते हुए पंचायत के विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की और सर्वसम्मति से कई निर्णय पारित किए गए।

    

बैठक में पंचायत क्षेत्र में संपत्ति कर, जल कर एवं औद्योगिक कर लागू करने पर सहमति बनी। पंचायत समिति के अनुसार इन करों को 15 अगस्त के बाद लागू किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 योजना का ग्रामीणों ने स्वागत किया और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

ग्राम सभा में जी राम जी योजना के तहत केवल वास्तविक श्रमिकों को कार्य देने, निष्क्रिय जॉब कार्डों की समीक्षा करने तथा फर्जी मजदूरी पर रोक लगाने का निर्णय भी लिया गया। वहीं पंचायत क्षेत्र के दोनों गांवों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मोटर पंप और हैंडपंप संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी किए जाने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा ग्राम पंचायत को नशा मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्राम सभा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और पंचायत समिति ने सभी ग्रामवासियों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page