
कवर्धा। जिले में वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। आज सरोदा जलाशय से भोरमदेव तक वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें अतिक्रमण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया
निरीक्षण के दौरान वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल अपने पूरे स्टाफ के और बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष नन्द श्रीवास साथ मौजूद रहे। टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जमीन की वास्तविक स्थिति देखी और अतिक्रमण वाले क्षेत्रों की पहचान की।

अधिकारियों ने बताया कि अब जल्द ही चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि वन भूमि को मुक्त कराकर पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रशासन का संदेश:
“वन है तो जीवन है” — इसी सोच के साथ विभाग अब कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है।









