कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाप्रतापगढ़बोड़लाराजनीतिलोहाराशिक्षा

दीपावली पर राजेन्द्र मारकंडे ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

कबीरधाम। दीपावली के पावन पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, कबीरधाम के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मारकंडे ने जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अपने शुभकामना संदेश में राजेन्द्र मारकंडे ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे और प्रत्येक घर खुशियों के प्रकाश से रोशन हो। दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में नई आशा, नई ऊर्जा और सुखद अवसर लेकर आए।

 

अंत में उन्होंने समस्त जिलेवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए एक बार फिर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

राजेन्द्र मारकंडे

जिला अध्यक्ष

कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग, कबीरधाम

You cannot copy content of this page