कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

2026 का बजट किसान-मज़दूर-युवा विरोधी, आम जनता ठगा महसूस कर रही है – दुर्गेश कुमार जायसवाल

बोड़ला।

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एनएसयूआई बोड़ला ब्लॉक के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार जायसवाल ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 का बजट सामने आ चुका है, लेकिन इसमें किसान, मज़दूर, युवाओं और महिलाओं के लिए कोई ठोस व प्रभावी योजना नहीं है, जिससे आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है, लेकिन बजट 2026 में महंगाई पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस और प्रभावी कदम नजर नहीं आते। आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में सरकार ने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि बजट 2026 की घोषणाओं से खासकर युवाओं को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी है। कई योजनाओं की घोषणा तो की गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनसे युवाओं को वास्तविक और स्थायी रोज़गार कब और कैसे मिलेगा।

एनएसयूआई अध्यक्ष ने आगे कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, खेती-किसानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को लेकर इस बजट में अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं देती। बड़े-बड़े दावों के बावजूद ज़मीनी स्तर की प्राथमिकताएँ पूरी तरह नदारद हैं।

दुर्गेश कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार किसान, मज़दूर, युवाओं और आम जनता के भरोसे के साथ खेल रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह बीजेपी सरकार और केंद्रीय बजट 2026 का संपूर्ण रूप से विरोध करते हैं।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page