कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पांडातराईपिपरियाराजनीति

केंद्र का बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल, धरातल पर शून्य- भुनेश्वर पटेल

कवर्धा। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भुनेश्वर पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी एक बयान में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल पूंजीपतियों के लिए है, जबकि देश के किसान, मजदूर और युवा आज भी अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार ने हर वर्ग को राहत देने के नाम पर सिर्फ ‘लॉलीपॉप’ थमाया है…

कवर्धा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भुनेश्वर पटेल ने केंद्रीय बजट 2026-27 (Union Budget 2026-27) को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने इस बजट को किसानों, युवाओं और मजदूरों सहित हर वर्ग के लिए मात्र एक “लॉलीपॉप” करार दिया है।

भुनेश्वर पटेल द्वारा उठाए गए मुख्य बिंदु:

किसानों के साथ छल: उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कोई कानूनी गारंटी नहीं है, जो अन्नदाताओं के साथ धोखा है।

युवाओं की बेरोजगारी: उनके अनुसार, यह बजट युवाओं को रोजगार के अवसर देने के बजाय उन्हें केवल आंकड़ों के जाल में उलझाने वाला है।

मजदूर वर्ग की उपेक्षा: पटेल का आरोप है कि बजट में मजदूरों के कल्याण और उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page