कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

संत गुरु घांसी दास बाबा जी की जयंती पर बिशनपुरा में भव्य आयोजन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल..

कवर्धा।

संत शिरोमणि परमपूज्य गुरु घांसी दास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत ग्राम पंचायत बद्दो के आश्रित ग्राम बिशनपुरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत गुरु घांसी दास बाबा जी द्वारा दिखाया गया सतनाम का मार्ग सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सभापति वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लोकचंद साहू, जनपद पंचायत कवर्धा के अध्यक्ष प्रतिनिधि गणपत बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस दौरान सतनाम समाज द्वारा भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने गुरु घांसी दास बाबा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

You cannot copy content of this page