
कवर्धा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता काशीराम उइके ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट कर्ज को नियंत्रित रखते हुए विकास के लिए आर्थिक संसाधन सुरक्षित रखने वाला है। भारत का विकास अब अभूतपूर्व गति और अनुशासित खर्च के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि स्केल-अप, इक्विपमेंट, मटेरियल्स, फुल-स्टैक आईपी, स्किल सेंटर्स, नेक्स्ट-जेन मैन्युफैक्चरिंग और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में युवाओं का करियर सुरक्षित रहेगा। किसी भी तकनीकी क्षेत्र में भारत अब दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं रहेगा। हमारी टेक्नॉलॉजी स्वदेशी भी होगी और वर्ल्ड क्लास भी।
काशीराम उइके ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अमृत स्टेशन योजना के तहत राजनांदगांव, डोंगरगढ़, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का कार्य आगामी वित्तीय वर्ष में और तेज होगा। किसानों के लिए भारत-विस्तार नामक बहुभाषी एआई टूल लॉन्च किया गया है, जो छत्तीसगढ़ी सहित अन्य स्थानीय भाषाओं में कृषि संबंधी सलाह देगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में यूपीआई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आधारभूत अधोसंरचना विकास पर सरकार द्वारा छह गुना बढ़ोतरी का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा।
बीजेपी जिला प्रवक्ता काशीराम उइके ने कहा कि यह बजट वास्तव में विकसित भारत का बजट है, जिससे नए अवसर और नए रास्ते खुलेंगे। यह बजट देश की जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।









