कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबिलासपुरराजनीति

अभाविप ने वित्त वर्ष 2026–27 के केंद्रीय बजट का किया स्वागत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं युवाओं पर केंद्रित बजट को बताया दूरदर्शी : गजाधर वर्मा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने वित्त वर्ष 2026–27 के केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी युवानीति को सशक्त करने वाला बजट बताया है। अभाविप के जिला संयोजक गजाधर वर्मा ने कहा कि यह बजट देश की सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

गजाधर वर्मा ने कहा कि बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार, डिजिटल अधोसंरचना तथा छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए बढ़ा हुआ आवंटन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगा। साथ ही कौशल विकास, इंटर्नशिप एवं रोजगार से जुड़े प्रावधान युवाओं के भविष्य को नई दिशा देंगे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधानों से न केवल स्वास्थ्य अधोसंरचना मजबूत होगी, बल्कि आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन विकास पर विशेष ध्यान राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगा।

गजाधर वर्मा ने आगे कहा कि यह बजट राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में भी प्रभावी सिद्ध होगा तथा ‘शिक्षा से रोजगार’ की अवधारणा को साकार करने में मील का पत्थर बनेगा। अभाविप सदैव छात्र-हित, शिक्षा-हित एवं राष्ट्र-हित में किए गए प्रयासों का समर्थन करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page