कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़न्यूज़

KORBA: पिता की हत्या कर बेटा भाग रहा था केरल, पुलिस ने पकड़ा……

कोरबा: (अभिषेक वर्मा) पिता की टांगी मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को बालको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या की वारदात के बाद केरल भागने की फिराक में था।

मिली जानकारी के अनुसार 16 जून की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दोंदरो में अशोक केंवट ने अपने पिता की टांगी मारकर हत्या कर दी। सुचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ASP यूबीएस चौहान एवं डीएसपी प्रतीभा मरकाम, थाना प्रभारी बालको अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में हत्या के आरोपी पुत्र के तलाश में जुट गई। पुलिस ने बताया की आरोपी केरल में इलायची के बगीचा में काम करता था। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह केरल भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की सूझबूझ एवं तत्परता से फरार होने से पहले ही दोंदरो के स्कूल के पास जंगल तरफ जाते समय धर दबोचा गया। आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।

You cannot copy content of this page