कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पांडातराईबोड़लामौसम

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय उ. मा. विद्यालय सारंगपुर कला में वृक्षारोपण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन..

शासकीय उ. मा. विद्यालय सारंगपुर कला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य सी पी चंद्रवंशी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम से लगाकर पर्यावरण दिवस को यादगार बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्तर में पर्यावरण सम्बन्धी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पर्यावरण जागरूकता हेतु रैली भी निकाली गई जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था से सेवानिवृत्त हो चुके व्याख्याता सी पी पाण्डेय ने किया। संस्था प्रमुख सी पी चंद्रवंशी ने अपने छात्र जीवन के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि केवल वृक्षारोपण कर देने से कुछ नहीं होता अपितु उनका संरक्षण करना भी बहुत जरूरी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन भी एक छोटे से पौधे की भांति होता है जिसे समय-समय पर गुरुजनों का उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संस्था के अंग्रेजी विषय के व्याख्याता आर आर चंद्रवंशी जी का जन्मदिन केक काट कर एवं उनके द्वारा एक पौधा लगाकर बड़े ही धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर संस्था के सभी स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page