कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाशिक्षा

स्वामी आत्मानंद स्कूल बोड़ला में राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार,राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार ,राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 -25 के अंतर्गत दिनांक 18.9.2024 का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,संस्था के प्राचार्य अश्वनी सोनी और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एच के नायक के निर्देशानुसार पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बोड़ला में सफल आयोजन हुआ। इस विकास खंड स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विधाओं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संचार और परिवहन ,संसाधन प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, मैथमेटिकल मॉडलिंग, अपशिष्ट प्रबंधन आदि में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी , एकल प्रोजेक्ट ,टीम प्रोजेक्ट, प्रश्न मंच, शिक्षक संगोष्ठी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार 2024 का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में विकासखंड बोड़ला के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बोड़ला, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सारंगपुर, शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय कुसुमघटा, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल पोंडी, शासकीय भोरमदेव कन्या शिक्षा परिषर महाराजपुर एम विकासखंड के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समाज एवं देश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला की परियोजना प्रभारी कुमुद मिश्रा ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बोड़ला, संस्था के प्राचार्य ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। साथ साथ ही प्रतियोगिता के प्रभारी व्याख्याता रवि कुमार वर्मा, जगमोहन बर्मन,घनश्यामा वर्मा,एनिमा एक्का, युवराज निर्मलकर रीना पंडित, योगेश गुप्ता ,संजय चंद्रवंशी संस्था के सभी शिक्षक एवं विकासखंड के अन्य विद्यालयों से आए व्याख्याता अश्वनी कुमार कोसरे,रविकांत तीतरमारे अद्वितीय केसरवानी, टूम्मन लाल कोसले, विमल महोबिया ,संतोष कुर्रे ने चयनित बच्चों को जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page