न्यूज़

15 अगस्त पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे का संदेश – मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा आगे

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा मंडल बोड़ला के अध्यक्ष मोहन धुर्वे ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

हम सभी को मिलकर भारत की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज़ादी हमारे वीर शहीदों के बलिदान की अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें सशक्त भारत निर्माण के जरिए आगे बढ़ाना है।

अंत में उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भाईचारे और सद्भाव के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

You cannot copy content of this page