
कवर्धा। जिले के ग्राम बैहरसरी के होनहार छात्र सुजल वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। सुजल वर्मा ने बिलासपुर के प्रयास पब्लिक स्कूल में अध्ययन करते हुए कक्षा 12वीं बायोलॉजी संकाय में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है।

सुजल की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, स्कूल प्रबंधन और गांव में खुशी की लहर है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
सुजल वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और स्कूल प्रबंधन को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है।

ग्राम बैहरसरी के लोगों ने सुजल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सुजल की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ा है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सुजल वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।








