Schoolकवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाशिक्षा

KPS देवरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी कार्यक्रम

देवरी। क्षेत्र में प्रतिष्ठित श्री कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल (KPS) देवरी में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और जीवन में उनके महत्व को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए।

वहीं जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें दही हांडी कार्यक्रम, मटका सजाओ प्रतियोगिता तथा भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया।

दही हांडी कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, वहीं मटका सजाओ गतिविधि में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page