कवर्धाकिसानकृषिछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को दिए 17.51 करोड़ रुपये

समय पर भुगतान से किसानों में खुशी की लहर

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश व कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा ने पेराई सत्र 2025-26 में अब तक 17.51 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों के खातों में जारी कर दिया है।

कारखाना प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि—

 

30 नवंबर 2025 तक गन्ना बेचने वाले 2596 किसानों को पहले चरण में 6.53 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

 

अब इन्हीं किसानों को शेष अंतर की 129.05 रुपये प्रति क्विंटल की राशि 11 दिसंबर को जारी कर दी गई है।

 

इसके अलावा 07 दिसंबर 2025 तक गन्ना बेचने वाले 1966 किसानों को भी संपूर्ण भुगतान कर दिया गया है।

 

 

इस प्रकार कारखाने ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफआरपी 329.05 रुपये प्रति क्विंटल के मान से किसानों को संपूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया है। समय पर पूरी राशि मिलने से किसानों में खुशी का माहौल है।

 

कारखाने के प्रबंध संचालक जी.एस. शर्मा ने बताया कि इस सत्र में अब तक 62,020 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई और 58,800 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह लक्ष्य किसानों के सहयोग और प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है।

 

कारखाने की अपील:

गन्ना उत्पादक किसान परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना ही कारखाने में आपूर्ति करें। इससे रिकवरी प्रतिशत बढ़ेगा और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।

You cannot copy content of this page