
बोड़ला ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायतों के उपसरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक में बोड़ला ब्लॉक उपसरपंच संघ का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
संघ के अध्यक्ष के रूप में संत वर्मा को चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर नारायण जायसवाल, जयप्रकाश साहू एवं शीतला भारती को जिम्मेदारी दी गई।
सचिव पद पर सुनीता पटेल, बुधराम पटेल एवं इमरत टांडे को नियुक्त किया गया तथा मीडिया प्रभारी का भी गठन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत उप सरपंच नरेंद्र मानिकपुरी ने नवगठित संघ के उद्देश्य, भूमिका एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी उपस्थित उपसरपंचों को दी। उन्होंने कहा कि यह संघ ग्राम पंचायतों के अधिकारों की रक्षा, विकास कार्यों में पारदर्शिता और उपसरपंचों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का सशक्त मंच बनेगा।

गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर उपसरपंच संघ एकजुट होकर संघर्ष करेगा और हर पंचायत की आवाज शासन तक पहुंचाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी उपसरपंचों ने संघ के गठन का स्वागत किया और इसे ग्रामीण हितों के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.









