कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबेमेतराराजनीति

डीएवी विद्यालय धरमपुरा का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

कवर्धा स्थित मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा में आज ख़ुशी का माहौल है! सभी कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 28/03/2026 को घोषित हुआ जो पिछले वर्षों की भांति ही शत प्रतिशत रहा।

* जिसमें कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय से विनय नाथ योगी प्रथम(83.60%),शुभम चंद्रवंशी द्वितीय(83.40%),गौरी राजपूत तृतीय (80.40%)

* वाणिज्य संकाय से लक्ष्मी साहू प्रथम (69.20%),यशस्वी चंद्रवंशी द्वितीय (68.20%),लालचंद चंद्रवंशी तृतीय (68%)

* कक्षा 9वीं से इशिका चंद्रवंशी प्रथम(90%),अथर्व केशरी द्वितीय (88.33%),कर्तव्य राजपूत तृतीय (86.20%)

* कक्षा 7वीं से आकांक्षा चंद्रवंशी प्रथम (91.90%),दामिनी निषाद द्वितीय (86.50%),सुनैना विश्वकर्मा तृतीय (86%)

* कक्षा 6वीं से समर्थ चंद्रवंशी प्रथम (91.30%),अमन चंद्रवंशी द्वितीय (90.20%),मानसी साहू तृतीय (89.50%)

* कक्षा 5वीं से समर चंद्रवंशी प्रथम (94.25%), पूरब चंद्रवंशी द्वितीय (93%),आलोक चंद्रवंशी तृतीय (92%)

* कक्षा 4थी से मेहुल निषाद प्रथम (95%),प्रियंका योगी द्वितीय (94%),लक्ष्य राजपूत तृतीय (91%)

* कक्षा 3री से लोकेश साहू प्रथम (98%), तृषा राजपूत द्वितीय (97%),ऋषभ केशवानी(96.20%) और जीविका कौशिक तृतीय (96.20%) स्थान प्राप्त किए

इसके साथ ही कक्षा केजी1 से 15 , कक्षा केजी 2 से 10 , कक्षा 1 से 7 और 2री से 6 बच्चों ने 100% प्राप्त कर अपने कक्षाओं में प्रथम रहे।

सभी छात्र _छात्राएं हर्षोल्लास के साथ विद्यालय पहुँचे और अपने परीक्षा परिणाम प्राप्त किए। इस खुशी के अवसर पर छात्रों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। छात्रों ने सेल्फी ज़ोन मे कैप पहनकर फोटो लिए और इस पल को यादगार बनाने के लिए कई गतिविधियों मे शामिल हुएँ।

शिक्षकों ने इस अवसर पर छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य श्री जी. डी. साहू ने कहा, “हम अपने छात्रों की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सभी पालकों के सहयोग से यह संभव हो पाया है।“

विद्यालय में आयोजित इस समारोह में छात्रों के अभिभावकों ने भी भाग लिया और अपने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। पालकों ने DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा की शिक्षा, संस्कार, खेल-कूद और अन्य गतिविधियों की तारीफ की और कहा कि यह विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

 

 

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page