कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईराजनीति

उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन एवं जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी के प्रयासों से क्षेत्र क्रमांक 22 के किसानों को मिला निःशुल्क अरहर बीज एवं मिनी किट

कृषि विभाग पंडरिया के तत्वावधान में जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 के किसानों को निःशुल्क अरहर बीज का वितरण किया गया। यह पहल क्षेत्र में दलहन उत्पादन बढ़ाने, किसानों की खेती की लागत कम करने तथा उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से की गई।

इस अवसर पर जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी ने कहा कि किसानों की समृद्धि और कृषि विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से शासन की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन और सहयोग की विशेष सराहना की गई। उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल तथा ग्रामीण विकास के साथ-साथ किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिली है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत किस्म के अरहर बीज के साथ वैज्ञानिक खेती, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण की जानकारी भी प्रदान की। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक भावना बोहरा एवं जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से खेती की लागत कम होगी तथा उत्पादन और आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

 

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page