कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़ला

भोरमदेव शक्कर कारखाना रामहेपुर बोड़ला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बोड़ला: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुर्रे के आदेशानुसार, डीपीएम मैडम के मार्गदर्शन तथा बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत के नेतृत्व में रजत जयंती वर्ष महोत्सव अंतर्गत भोरमदेव शक्कर कारखाना रामहेपुर, बोड़ला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कारखाना में कार्यरत श्रमिकों एवं अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान कुल 242 मरीजों का ओपीडी पंजीयन किया गया। इसमें 45 लोगों की नेत्र जांच, 101 की लेब जांच, 242 का बीपी परीक्षण, 218 का शुगर टेस्ट, 10 टीबी संदिग्ध मरीजों की पहचान, 95 एचआईवी जांच, 76 हीमोग्लोबिन जांच, 75 सिकल सेल जांच, 75 मलेरिया जांच तथा 22 लोगों की मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग की गई।

इस अवसर पर डॉ. मुकुल राजपूत (चिकित्सा अधिकारी बोड़ला), डॉ. अर्पिता पटेल (नेत्र रोग विशेषज्ञ कवर्धा), मानिक चंद्रवंशी (सुपरवाइजर), विनोद चंद्रवंशी (लेब टेक्नोलॉजिस्ट), छत्रपाल ठाकुर (लेब टेक्नोलॉजिस्ट), भीष्म कोसले (नेत्र सहायक अधिकारी), अश्विन शर्मा (नेत्र सहायक अधिकारी), अंजू साहू (फीडिंग डेमोन्स्ट्रेटर), कु. मंजू वर्मा (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट कवर्धा), बलराम वारते (RHO रामहेपुर), राजेंद्र वर्मा (RHO पोंडी) एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम कवर्धा द्वारा स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।

शिविर में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चिकित्सा टीम द्वारा दिए गए स्वास्थ्य परामर्श एवं सेवाओं का लाभ उठाया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page