
कबीरधाम। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से विकासखंड बोड़ला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सी.पी. चंद्रवंशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई और ग्रामवासियों को जागरूक करने हेतु रैली निकाली गई।

नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले विवाहों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से बाल विवाह रोकने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने “बाल विवाह बंद करो” जैसे नारों के साथ पूरे गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
सी.पी. चंद्रवंशी ने बताया कि क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नुक्कड़ नाटक, गीत-नृत्य, नाटक, पोस्टर-पंपलेट जैसे विभिन्न माध्यमों से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाता है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
इस अभियान में क्षेत्र के कलाकार कन्हैया चंद्रवंशी, भाईराम पटेल, बालमुकुंद वर्मा, विष्णु वर्मा, लालजी चंद्रवंशी, बल्लूराम साहू एवं अर्जुन साहू का विशेष योगदान रहा। वहीं संस्था के व्याख्याता एच.एल. भास्कर का संयोजन सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिला, जिसके चलते शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर सकारात्मक माहौल तैयार किया जा सका।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


