
रायपुर: (अभिषेक वर्मा): रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान सामने आया है। उनसे मंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि मंत्री बनने की कोशिश सभी कर रहे, मैं भी कर रहा हूं। रायपुर से एक मंत्री जरूर होना चाहिए। 3 विधायक हैं, इनमे से किसी एक को मंत्री बनाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का हाथ जिसके सर पर होगा,उसे मौका मिलेगा। राज्यपाल से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल को जगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण देने गए थे। लेकिन सीएम विष्णुदेव साय और राज्यपाल की मुलाकात में शामिल नहीं थे।
बता दें कि पुरंदर मिश्रा पहली बार रायपुर उत्तर से बीजेपी की टिकट पर विधायक बने हैं। उनकी उड़िया समाज में काफी पकड़ है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


