कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़न्यूज़

भगवान राम लला में तीर्थ दर्शन कर लौटे माताओं और बुजुर्गों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को “बेटा श्रवण कुमार“ की उपाधि दी….

कवर्धा.(अभिषेक वर्मा): उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अयोध्या में विराजित प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर वापस कवर्धा पहुंचे 71 श्रद्धालुओं का सीताराम संकीर्तन मंडली के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रभु रामलला की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। उन्होंने अयोध्या से दर्शन करके आए श्रद्धालुओं का कवर्धा विधायक कार्यालय में तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर, शॉल, श्रीफल भेंटकर अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया। जिससे उनकी यात्रा और भी स्मर्णीय बन गई। उन्होनें सभी श्रद्धालुओं से अयोध्या दर्शन यात्रा के अनुभव के बारे में जाना। भगवान राम लला में तीर्थ दर्शन कर लौटे माताओं और बुजुर्गों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को “बेटा श्रवण कुमार“ की उपाधि दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मोदी की गांरटी को पूरा करते हुए प्रभु श्री रामलाल दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अयोध्या के रामलला दर्शन के महत्व को बताते हुए कहा कि रामलला का दर्शन हर श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष और पवित्र अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि समाज के लंबे संघर्ष लगभग 500 साल के बाद अयोध्या में मंदिर का निर्माण हुआ है और भगवान श्रीराम विराजित हुए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रभु श्री रामलाल दर्शन योजना प्रारंभ की है जिससे पूरे प्रदेश के श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है और भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु अपने गांव में जाकर रामलला दर्शन से प्राप्त आनंद की अपनुभूति का अनुभव जरूर साझा करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि रामलला का दर्शन करना एक अत्यंत पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव है। अयोध्या में रामलला के दर्शन से मन को शांति और आत्मा को संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री रामलाल दर्शन योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र अनुभव का लाभ उठा सके और भगवान राम के आर्शीवाद से अपना जीवन धन्य बना सके।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page