
कवर्धा :- भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा द्वारा वाइट टी-शर्ट मूवमेंट के तहत ग्राम पंचायत घुघरीखुर्द गांव शासकीय प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। यह अभियान हमारे जनप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने और समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को सशक्त करने हेतु चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर संविधान का सामूहिक पाठ स्कूल परिसर में किया गया,गांव में भ्रमण कर स्कूल, चौक चौराहा, आंगनबाड़ी केंद्र में स्वक्षता के साथ ग्रामीणजनों को स्वच्छता और समानता का महत्व समझाया, साथ ही जन गण मन गायन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुई।

इस White T-Shirt Movement Program का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के आवाह्न पर युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
युवा कांग्रेस कवर्धा समन्वयक अश्विनी वर्मा एवं युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि “वाइट टी-शर्ट महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि करुणा, एकता, अहिंसा, बराबरी और सर्वोदय के पाँच मार्गदर्शक सिद्धांतों का प्रतीक है। आज के समय में आय, जाति और धर्म के आधार पर बढ़ती असमानता के खिलाफ विचारधारा से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। धर्म का अर्थ निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना है, जबकि कर्म का अर्थ अधिकारों की रक्षा और न्याय के लिए संघर्ष करना है।”
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय ध्रुर्वे,राजू मिराज,पदुम सेन,बिसेन निषाद,राजेंद्र डिंडोर,अशोक पटेल,सूरज वर्मा,रामगोपाल वर्मा,आनंद चंद्रवंशी,मनोज चंद्रवंशी,लुकेश वर्मा,देवकुमार चंद्रवंशी,गिरधर लहरे,पप्पू चंद्रवंशी,सोनू चंद्रवंशी,बाबा खान, रामनारायण वर्मा,तुलसी यादव,सनत ध्रुवे,लोरिक यादव,प्रमोद योगी,गज्जू यादव,विवेक वर्मा,ऋषिराज वर्मा,राजेंद्र निषाद,विश्वा निषाद,देवकुमार पटेल,परदेशी निषाद,जलेश पटेल,प्रेम पटेल,दाद्दु पटेल,भानु पटेल,तुलसी पटेल सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


