
कवर्धा: कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम बटूराकछार में निर्माण हुए सीसी रोड का निरीक्षण करते हुए उसकी गुणवत्ता की जांच की। सीसी रोड की गुणवत्ता में खामियां पाईं गई। कलेक्टर ने रोड की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने मौके पर ही स्वयं कुदाली से रोड खोद कर सीसी सड़क की गुणवत्ता की जांच की, उसके बाद उसी स्थान पर रोड मशीन द्वारा सड़क को कटवाकर उसकी जांच की, जिसमें सड़क की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। इस पर कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लापरवाही के लिए जिम्मेदार इंजीनियरों और ठेकेदार पर सख्त नाराजगी जाहिर की।

कलेक्टर वर्मा ने तुरंत निर्देश दिए कि खराब बनाई गई सड़क को उखाड़कर दोबारा से गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय मद से किए जा रहे कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर तब जब यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े हों। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में भी ऐसी शिकायतें मिलती हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए, ताकि इस तरह की गलतियां दोबारा न हों।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ग्राम बटूराकछार के निरीक्षण के बाद ग्राम खडौदाखुर्द का दौरा किया, जहां उन्होंने 7 लाख रुपए की लागत से बनी सीसी रोड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सड़क को कटवाकर उसकी जांच की जाए। इस दौरान रोड को काटकर सैंपल लिया गया और जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और यदि निर्माण में कोई कमी पाई जाती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, और इसके लिए निर्माण की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत न आए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यदि किसी भी निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंजीनियर ने बताया कि मंडी बोर्ड से स्वीकृत ग्राम बटूराकछार में 8 लाख रूपए की लागत से और ग्राम खडौदाखुर्द में 7 लाख रूपए की लागत से सी सी रोड निर्माण कार्य किया गया है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


