न्यूज़

पोलमी में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ एवं युवा दिवस कार्यक्रम संपन्न

पोलमी: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलमी में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ एवं युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता, रस्सी कसा, फुगड़ी, खो-खो, कुर्सी दौड़ और रस्सी कूद जैसी विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान बच्चों को बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के महत्व और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

सत्र के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशा मुक्ति रोकथाम हेतु शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page