कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बिलासपुरराजनीतिशिक्षा

एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में सीयू के आराध्य तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सीयू परिसर में छात्रों ने किया भव्य स्वागत

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 72वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 28 से 30 नवंबर को देहरादून (उत्तराखंड) में भव्य रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ मुख्य अतिथि रहे, वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रो. यशवंत राव युवा केलकर पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इसी अधिवेशन में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (सीयू) इकाई के पूर्व अध्यक्ष आराध्य तिवारी को एबीवीपी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। यह घोषणा होते ही बुधवार को सीयू परिसर में छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया।

 

स्वागत उपरांत आराध्य तिवारी ने छात्र-छात्राओं के साथ बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।

एबीवीपी सीयू इकाई के अध्यक्ष तुषार साहू ने कहा, “यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि आराध्य तिवारी राष्ट्रीय स्तर पर भी सीयू विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

 

एबीवीपी सीयू इकाई मंत्री प्रसून पाठक ने कहा, “आराध्य तिवारी का चयन न केवल सीयू बल्कि पूरे बिलासपुर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।”

 

अपने मनोनयन पर आराध्य तिवारी ने कहा,

“यह मेरा सौभाग्य है कि संगठन ने एक साधारण विद्यार्थी रहे मुझ जैसे कार्यकर्ता पर विश्वास जताया। मैं इस दायित्व को निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाऊँगा तथा विद्यार्थियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा।”

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page