
कवर्धा। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के प्रत्याशी श्री प्रदीप कुमार चंद्राकर ने आज अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों – ग्राम पंचायत कोयलारी, धौराबंद एवं भानपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा मैया के दर्शन कर क्षेत्र की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।

दौरे के दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरेंद्र चंद्राकर, जनपद सदस्य भीष्म पांडे, कांग्रेस के महामंत्री संजय चंद्रवंशी एवं शोमिल कुमार चंद्राकर मौजूद रहे। इसके अलावा मस्त राम साहू, सिया यादव, सुरेंद्र चंद्राकर, लोकनाथ चंद्राकर, रामचंद साहू, कृष्णा यादव, पिंटू गंधर्व, कृष्ण चंद्राकर, करण चंद्राकर सहित क्षेत्र के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


दौरे के दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।











