
पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बोड़ला में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी और लैब प्रभारी व्याख्याता रवि वर्मा के मार्गदर्शन में ए.टी.एल. मे ट्रैनिंग सेसन का आयोजन दिनांक 17.09.2024 से किया जा रहा है। जिसमे संस्था के 10 वीं और 11 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी ट्रेनिंग के माध्यम से रोबोटिक्स एवं विभिन्न सेंसर आधारित कोडिंग सीख रहे है। इस ट्रैनिंग के माध्यम से विद्यार्थी समाज और देश संबंधी विभिन्न समस्याओं पर को दूर करने हेतु प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे है। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों को लगातार अटल टिकरिंग लैब का लाभ मिल रहा है। जिसका परिणाम है कि सत्र 2022-23 विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया 5 मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित हुआ था ,जिसमें से एक मॉडल राष्ट्रीय स्तर मॉडल प्रदर्शनी के लिये चनित हुआ । साथ ही गतवर्ष सत्र 2023-24 में विद्यार्थी द्वारा बनाया गया 4 मॉडल जगदलपुर में हुए राज्य स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता हेतु चयनित हुआ था। इस लैब से ट्रेनिंग प्राप्त कर विद्यार्थी लगातार संस्था का नाम राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे है। हाल ही में विकासखंड स्तर पर आयोजित सेमिनार एवम् मॉडल प्रतियोगिता मे भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है जो इस लैब से प्राप्त प्रशिक्षण के कारण ही संभव हो पाया है। आज सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एच. के.नायक और संस्था के प्राचार्य ने भी आयोजित प्रशिक्षण का अवलोकन किया बच्चों को पूरे प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को सीखने हेतु प्रोत्साहित किया ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


