कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़ला

ग्राम बैहरसरी में डबरी निर्माण का भूमि पूजन, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार…

नीति आयोग के अंतर्गत बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बैहरसरी में डबरी निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में विकास की एक नई लहर देखने को मिल रही है।

प्रदेश में छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के बाद से कबीरधाम जिले में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के नेतृत्व में जनसमस्याओं का निवारण करते हुए विकास को नई गति दी जा रही है।

 

भूमि पूजन कार्यक्रम में बोलदला ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष राजेश साहू, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 से रवि सद्भावना वर्मा, बोड़ला ब्लॉक मंडल अध्यक्ष अमित वर्मा, ग्राम सरपंच नरेंद्र वर्मा, उपसरपंच अमित वर्मा, पंच मनोहर धुर्वे, वरिष्ठ नेता बद्री वर्मा, सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए आशा जताई कि इस तरह के कार्य गांव के समग्र विकास को नई दिशा देंगे।

You cannot copy content of this page