
कवर्धा। कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जगनी कामू बैगा 1612 वोट से जीत चुके हैं। जगनी कामू बैगा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता रूप सिंह धुर्वे को 1612 वोट से मात दी है। कामू बैगा के जीतने के बाद से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

बता दें कि जगनी कामू बैगा विशेष पिछड़ी जनजाति से आते हैं उन्हें कांग्रेस पार्टी ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद से ही जगनी कामू बैगा की जीत सुनिश्चित बताया जा रहा था। 20 फरवरी को मतदान के बाद देर रात तक मतगणना होती रही। चूंकि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 में सुदूर वनांचल गांव आते हैं तो मतगणना पत्रक की ओरिजनल कापी मिलने में देरी होने के चलते काउंटिंग में देरी हुई। अंततः आज दोपहर तक सभी 84 बूथों के मतगणना पत्रक को काउंट करने के बाद जगनी कामू बैगा 1612 वोट से जीत चुके हैं।
जीत के बाद जिला पंचायत सदस्य जगनी कामू बैगा ने कहा कि यह जीत वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले बैगा आदिवासी, गरीब किसानों और मजदूरों की जीत है जिन्होंने आशीर्वाद दिया है। उनका आभार व्यक्त करते हुए बीजेपी प्रत्याशी द्वारा सुबह से स्वघोषित जीत का दावा करने पर कहा कि बीजेपी प्रत्याशी पहले से ही हार चुके थे यही वजह है कि उन्होंने न केवल हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला कराया बल्कि मुझे भी जान से मारने की कोशिश की गई। लेकिन इन सब के बावजूद जनता ने हमको खूब आशीर्वाद दिया है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


