
कवर्धा :- युवा कांग्रेस ने लोहारा पुलिस से लिखित आवेदन देकर तत्काल कार्यवाही की मांग रखी।बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई असंवेदनशील और निंदनीय हरकत से समूचे समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। यह घटना न केवल संविधान निर्माता के प्रति अपमान है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भंग करने का प्रयास भी है।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोसले और युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है कि घटना में शामिल दोषियों को तीन दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जाए और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।यदि निर्धारित समय सीमा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

हम मांग करते हैं कि सरकार ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर जिले में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करे और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दिलाई जाए।

यह एक गंभीर और संवेदनशील मामला है — बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी जैसी महान व्यक्तित्व की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ या कालिख पोतने जैसी हरकत समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य मानी जाती है।अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है, तो यह पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करता है।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्रराम जँघेल, चोवाराम साहू,ब्लॉक अध्यक्ष लोहारा शौखी साहू,शरद बांग्ली,सुरेश पटेल,धन्ना नागराज,विक्की लहरें,अजय बंजारे,संतोष मरकाम यंगवेन्द्र मंडावी,मनीराम छेदवी,सुखदेव ठाकुर,जागृत बंजारे,नवनीत वाहने,करुण डोगरे,महेश गजभिए,गोलू गोलकर,सुनील टंडन सहित सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


