कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाशिक्षा

शाला प्रवेश उत्सव: मानिकपुर स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत….

मानिकपुर, कबीरधाम।

शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला मानिकपुर में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं परंपरा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती की छायाचित्र में पूजन-अर्चन से की गई। इसके बाद नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई वितरित कर और गणवेश देकर प्रथम एवं छठवीं कक्षा में प्रवेश दिलाया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 8 के प्रतिनिधि प्रीतम वर्मा, ग्राम सरपंच श्वेता सतमोहन पूर्णा, उपसरपंच जयप्रकाश साहू, सचिव संतुराम साहू, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामानुज यादव, चंद्रिका निर्मलकर, रामधन साहू, महेश यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय के शिक्षकों में प्रधान पाठक छलीराम वर्मा, भुवन यादव, सुरेश वर्मा, उत्तरा वर्मा, लच्छी भारती सहित समस्त स्टाफ ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन श्री कादरी कर द्वारा किया गया।

 

अंत में समस्त छात्र-छात्राओं को खीर, पुरी, सब्जी एवं मिष्ठान का नेवता भोज कराकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी गई। यह आयोजन बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रही।

You cannot copy content of this page