
बोड़ला। 15 अगस्त के पावन अवसर पर जनपद पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष नन्द श्रीवास एवं समस्त जनपद सदस्यों ने देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, सम्मान और वीरता का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से हमारा देश स्वतंत्र हुआ।
उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और विकास को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। साथ ही अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जिम्मेदार रहना चाहिए।
जनपद पंचायत बोड़ला की ओर से सभी क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।
जनपद पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त जनपद सदस्यों ने पुनः सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विनीत:
बालका रामकिंकर वर्मा
अध्यक्ष, जनपद पंचायत बोड़ला
नन्द श्रीवास
उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बोड़ला
एवं समस्त जनपद सदस्य


