कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़ला

पुण्य स्मृति में 45 यूनिट रक्तदान — समस्त युवा साथी के समर्पित प्रयासों से सफल हुआ सेवा का महाअभियान

कबीरधाम। स्वर्गीय भोला भाई चंद्रवंशी की पुण्य स्मृति को मानव सेवा के संकल्प में बदलते हुए आयोजित रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं ने रक्तदान कर स्वर्गीय भोला भाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज को मानवता एवं सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

युवा,ऊर्जावान, संघर्षशील भाई प्रवीण, पीतांबर ,संजीत अश्वनी,काशी, रंजीत, शैलेन्द्र कुमार नितेश सूरज, रिखी की रही अहम भूमिका

 

इस सेवा अभियान की सफलता में नितेश वर्मा का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने आयोजन की तैयारियों से लेकर रक्तदाताओं को जोड़ने, लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रियता से सहयोग किया। उनके निरंतर प्रयास और समर्पण ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने कहा कि भोला भाई की पुण्य स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव जीवन बचाने और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प है।

 

रक्तदाताओं ने भी संदेश दिया कि रक्तदान से बड़ा कोई जीवनदान नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्त किसी जरूरतमंद परिवार के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।

“भोला भाई शरीर से दूर हैं, लेकिन सेवा की भावना में आज भी हमारे बीच जीवित हैं।”

 

45 यूनिट रक्तदान के साथ उनकी स्मृति को मानव सेवा के संकल्प में बदला गया।

 

इसमें समस्त रक्तदाताओं का नाम दीपक भारत प्रदीप मिथुन गजेंद्र सूरज धर्मेंद्र भागवत उमेश दुष्यंत जितेंद्र संपूर्ण राकेश आकाश मोहन राजेंद्र चादरम देवशरण जगदेव रुपेश देवशरण रत्नेश दिलेश ओंकार सुनील उत्तम राहुल दुर्गा प्रसाद निखिल वर्मा ओंकार प्रेमलाल अख्तर खान आदित्य मनीष उमाशंकर राधेश्याम मनहरण सूरज चंद्रवंशी लाल जी लालेश्वर निलेश रविंद्र जगनंदन शैलेंद्र पीतांबर मनोज सभी युवा साथी शामिल रहे

You cannot copy content of this page