
क्षेत्र का श्रेष्ठतम विद्यालय
श्री गुरुकुलम विवेकानंद पब्लिक स्कूल मोहगांव में पूर्व दिनों दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 और 14 दिसंबर 2025 को शानदार एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जहां मिडिल एवं हाइस्कूल विंग्स के 60 से ज्यादा बच्चों सहित प्रिंसिपल एवं स्टाफ द्वारा कोरबा के पास में स्थित प्रसिद्ध सतरेंगा के विशाल जल का आनंद लिया ,जहां बोटिंग करने का आनंद और ऊंचे पर्वतों तथा प्राकृतिक छटाओं ने बच्चों का मन मोह लिया वही उनसे नेचुरल विविधता को सीखने समझने का अवसर मिला।

रात्रि विश्राम एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था सतरेंगा में ही की गई पश्चात प्रातः काल भ्रमण कर बच्चों को महामाया मंदिर रतनपुर के दर्शन का भी आनंद मिला एवं आध्यात्म सम्बन्धी ज्ञान का प्रसार हुआ ।

बच्चों द्वारा अचानक मार्ग रोड पर स्थित कानन पेंडारी के पास स्थित चौपाटी में नाश्ते का आनंद भी लिया गया ।
डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल श्री डी. आर. चंद्रवंशी एवं मैनेजिंग इंचार्ज हरीश कुमार एवं सभी शिक्षकों की टीम द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं अनुशासन का पूर्णतः ध्यान रखते हुए शैक्षणिक भ्रमण को सम्पन्न किया गया

मैनेजिंग इंचार्ज श्री हरीश कुमार ने कहा कि हमारा विद्यालय प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन करता रहा है जिससे बच्चों को यात्रा संबंधित ज्ञान ,एडवेंचर एवं आनंद की अनुभूति हो सके और विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो सकें |

इस अवसर पर शिक्षक रोहित चंद्रवंशी ,नागेश साहू, कृपालु साहू ,सचिन कुंभकार, शिक्षिका लक्ष्मी चंद्रवंशी, कविता चंद्रवंशी ,लक्ष्मी महिले,लक्ष्मी साहू ,ममता साहू, ज्योति सिन्हा सम्मिलित रहें ।









